जमीनी विवाद में भाई हुआ भाई व उसके परिवार के खून का प्यासा, दूसरे पक्ष ने एफ आई आर दर्ज न होने पर लगाई एसपी से गुहार!

SHARE:

जब थाने में नही हुआ दर्ज एफ आई तब व्यथित एक व्यक्ति ने जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, एस पी कार्यालय से मिली कार्यवाई की सांत्वना…

आजमगढ़। मिली जानकारी के अनुसार मामला देवगांव थाना कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर का है, फरियादी रामाश्रय पुत्र फौजदार कश्यप ने बताया है कि उसी के बड़े भाई लालबहादुर पुत्र फौजदार कश्यप अपने दबंग और मनबढ़ परिवार के साथ एकजुट होकर लाठी डंडे,और धारदार हथियारों से लैस होकर पीड़ित परिवार के दरवाजे पर आकर गाली गलौज और मारपीट करने लगे, इस दौरान पीड़ित की मां शीतला देवी, बहन सविता और पत्नी गुड़िया बुरी तरह घायल हो गई ।जिनका उपचार लालगंज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है।

वही हमलावर आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं, परेशान हाल पीड़ित ने आज दिन बुधवार को एस पी कार्यालय पर पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर कारवाई की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है।

Vichar Disha
Author: Vichar Disha

Leave a Comment