सेहदा मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

SHARE:

 

करीब 48 वर्षीय व्यक्ति का बताया जा रहा शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

बिलरियागंज/आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहां) स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से करीब एक किलोमीटर पश्चिम सेहदा मार्ग पर सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष प्रतीत हो रही है। सूचना मिलने पर बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। काफी प्रयास के बावजूद तत्काल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने के साथ ही घटना से जुड़े संभावित पहलुओं की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि आजमगढ़ में हाल के दिनों में भी अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और शिनाख्त की कार्रवाई की।

फिलहाल बिलरियागंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है कुछ लोग थाने पहुंचे हैं जिनसे मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Vichar Disha
Author: Vichar Disha

Leave a Comment