लेकर ब्फूलपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश, जनजागरूकता पर जोर
फूलपुर, आजमगढ़। आगामी संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के सफल संचालन को लेकर सोमवार को विकासखंड फूलपुर के सभागार में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी, फूलपुर ने की। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तथा दस्तक अभियान 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. आर.बी. वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एम.एल. अग्रहरि और सहायक शोध अधिकारी उमेश यादव ने अभियान की तैयारियों और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी दी। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ), फूलपुर सहित विकासखंड के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इस दौरान अभियान के सफल संचालन के लिए विभागवार कार्ययोजना, आपसी समन्वय, निगरानी और जनजागरूकता गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
अधिकारियों ने अभियान के दौरान समुदाय स्तर पर संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका और सहभागिता के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

बैठक में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सक्रिय सहभागिता के माध्यम से अभियान के निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने पर जोर दिया गया।





