फूलपुर कस्बे के तीन होनहार किशोरों की सड़क हादसे में मौत से शोक की लहर, बाजार बंद!

SHARE:

पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल….

फूलपुर, आजमगढ़। स्थानीय कस्बे के तीन होनहार किशोरों की मंगलवार भोर में जगदीशपुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एक साथ तीन परिवारों में मातम छा गया है। हादसे की खबर फैलते ही कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना से आहत क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध वर्ग, स्थानीय व्यापार मंडल फूलपुर और सर्राफा कमेटी फूलपुर ने सर्वसम्मति से मंगलवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने हादसे में जान गंवाने वाले किशोरों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का आह्वान किया।

 

व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि तीनों किशोरों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस दुख की घड़ी में पूरा कस्बा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। बाजार बंद रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। घटना के बाद कस्बे में शोक का माहौल बना हुआ है।

मृतक - (1) सत्यम मोदनवाल (2) निखिल गुप्ता (3) आर्यन (लक्की) सोनकर
मृतक – (1) सत्यम मोदनवाल (2) निखिल गुप्ता (3) आर्यन (लक्की) सोनकर

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर-मंरा टिकरिया गांव के पास मंगलवार भोर करीब तीन बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। चार अन्य को मामूली चोटें आईं। मृतकों की पहचान सत्यम मोदनवाल, लक्की सोनकर (16) और निखिल गुप्ता (16) के रूप में हुई है।

 

 

Vichar Disha
Author: Vichar Disha

Leave a Comment