संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जाँच में जुटी!

SHARE:

गुरुवार रात की घटना, परिजनों को शुक्रवार की सुबह हुई खबर….

आजमगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में ब्यूटीशियन कोर्स कर रही छात्रा ने लगाई फांसी,परिजनों में मचा कोहराम अतरौलिया थाना क्षेत्र के उपटापार बांसगांव (भुलई नगर) निवासिनी खुशबू पुत्री मिठाई लाल उम्र 19 वर्ष ने अपने ही दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठाई लाल का परिवार रोज की भांति खाना खाकर रात्रि में अपने अपने कमरे सोने चला गया। सुबह जब परिवार के लोग सो कर उठे तो खुशबू के कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द था । जिसपर खुशबू की माता सरस्वती देवी ने बाहर से कई बार आवाज लगाई और दरवाजा पीट पीट कर बुलाने लगी। जब दरवाजा अंदर से नहीं खुला तो खुशबू की माँ ने परिवार वालों को बताया । जिसपर परिजनों ने दरवाजे की कुण्डी को तोड़कर अंदर गए तो देखा खुशबू दुपट्टे से कमरे में लगे पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिवार वालों ने खुशबू को फंदे से नीचे उतारा तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका 3 भाईयों की इकलौती बहन थी जो घर पे रहकर ही ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी। हालांकि परिवार वालों ने घटना की जानकारी अतरौलिया थाने पर दे दी। थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र व पुलिस सहित फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन में जुट गई । पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस हृदय विदारक घटना से माँ सरस्वती देवी सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

Vichar Disha
Author: Vichar Disha

Leave a Comment